Search

रांची के पिठौरिया में ट्रेलर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत

Ranchi :  राजधानी के पिठौरिया इलाके में मंगलवार की सुबह ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पिठौरिया थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp