Search

 
 
 

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच का अंतिम मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत चिकित्सा जांच (Medical Test) से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत चिकित्सा जांच (Medical Test) से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है.

इसे भी पढ़ें:  

जिन अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित थी और वे उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें 17 एवं 18 जुलाई 2026 को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है.

 

चिकित्सा जांच सदर अस्पताल, रांची के ऑडिटोरियम (आठवीं मंजिल) में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगी. आयोग ने इस अंतिम चरण के लिए 63 अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है.

अभ्यर्थियों को चिकित्सा जांच के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र (Admit Card)

दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो

फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है. इसके बाद चिकित्सा जांच के लिए किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही