Search

 
 
 

वित्त विभाग ने सभी विभागों के सचिवों को लिखा पत्र, कहा-महालेखाकार कार्यालय में दिए आंकड़ों का करें मिलान

 

निकासी और व्यनन पदाधिकारी द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई

Ranchi : वित्त विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि महालेखाकार कार्यालय में दिए गए आंकड़ों का मिलान नहीं हो रहा है. निकासी और व्ययन पदाधिकारी ऑनलाइन सुलह (ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन) की कार्रवाई शत-प्रतिशत नहीं कर रहे हैं. जबकि ई-कुबेर पोर्टल में आय और व्यय से संबंधित विभागीय आंकड़ों को ऑनलाइन सुलह (ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन) करने का प्रावधान किया गया है. वहीं महालेखाकार कार्यालय द्वारा बार-बार सूचित किया जा रहा है कि निकासी एवं व्यनन पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन सुलह की शत-प्रतिशत कार्रवाई नहीं की जा रही है.

ये लिए गए हैं निर्णय

जिस महीने में डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम से विपत्र तैयार किया गया होगा. उससे दो माह पूर्व तक के विभागीय आय एवं व्यय लेखा का महालेखाकार कार्यालय के आंकड़ों के साथ ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन अनिवार्य होगा. उदाहरण के लिए अगर मार्च माह में डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम में कोई भी विपत्र बनाने से पूर्व दिसंबर माह में निकासी किये गये सभी विपत्रों का ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन किया जाना अनिवार्य होगा. उसी प्रकार अप्रैल माह में डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम में कोई भी विपत्र बनाने से पूर्व जनवरी माह में निकासी किये गये सभी विपत्रों का ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन किया जाना अनिवार्य होगा.

दूसरे विपत्र नहीं किए जा सकेंगे तैयार

जारी निर्देश के अनुसार वर्तमान माह से दो माह पूर्व तक के विभागीय आय एवं व्यय लेखा का महालेखाकार कार्यालय के आंकड़ों के साथ ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन नहीं रहने की स्थिति में डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम से वेतन, जीपीएफ एडवांस, जीपीएफ फाइनल संबंधी विपत्रों को छोड़ कर अन्य किसी प्रकार के विपत्र तैयार नहीं किये जा सकेंगे. डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम में लॉगिन करने पर पेंडिंग का अलर्ट प्रदर्शित होगा, जिसमें ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन करने संबंधी पेज का लिंक रहेगा. जिसके माध्यम से ऑनलाइन रिकॉनसिलिएशन की कार्रवाई पूर्ण कर लिये जाने के बाद डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम से विपत्र तैयार किये जा सकेंगे. इसे भी पढ़ें : मजहब">https://lagatar.in/dont-ask-about-the-religion-of-the-bread-mohammed-stitched-on-the-flags-of-shri-ram/">मजहब

न पूछो रोटी की : श्रीराम के पताकाओं पर “मोहम्मद” की सिलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही