Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा, राहुल को आरोप लगाने का अधिकार नहीं, कांग्रेस के साथ चलकर किसान सड़क पर आ जाता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, बाली मीट में जाकर समझौता करने वाले ये लोग हैं. कहा कि अगर 2014 में मोदी जी नहीं आये होते, तो 2017 से गरीब को राशन नहीं दे सकते थे. ये(कांग्रेस) सरेंडर करके आये
Advertisement
Advertisement

New Delhi  :   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है. बताया कि एमएसएमई को लेकर सरकार ने बड़े फैसले लिये हैं. इस साल के बजट से एमएसएमई को फायदा होगा.

 

 
वित्त मंत्री ने कहा कि हमने वाटरवेज, हाईवेज के विकास का रोडमैप तैयार किया है. उन्होंने मेगा टेक्सटाइल पार्क, मेडिकल टूरिज्म सहित अन्य योजनाओं को जिक्र करते हुए राज्यों को आगे आने का आह्वान किया. इस क्रम में निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया.


राहुल गांधी के देश बेचने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, मोदी जी देश के हित के काम कर रहे हैं. देश को बेचने वाले कौन हैं. मैं बताती हूं. 2013 में (कांग्रेस ने) डब्ल्यूटीओ में जाकर बाली में एक समझौता किया.


ट्रेड फैसिलिटेशन और पब्लिक स्टॉरकर होल्डिंग ग्रेन्स पर समझौता किया. यानी कोई किसान से प्रॉक्योरमेंट नहीं हो सकता था. कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, बाली मीट में जाकर समझौता करने वाले ये लोग हैं. कहा कि  अगर 2014 में मोदी जी नहीं आये होते. 2017 से गरीब को राशन नहीं दे सकते थे. ये(कांग्रेस) सरेंडर करके आये


वित्त मंत्री ने कहा, एलओपी(ऱाहुल गांधी) को प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है. कांग्रेस के साथ चलते हुए देश का किसान सड़क पर आ जाता. किरेन रिजिजू ने सही कहा, भारत को बेचने वाला कोई माई के  लाल ने अभी तक जन्म नहीं लिया. 
 

वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत सारी बातें कहीं. मार्शल आर्ट की लैंगुएज बतायी.  ग्रिप कंट्रोल बताया.  यह भी बताया कि चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल उनकी पार्टी के थे. उन्हीं की पार्टी से निकले बिट्टू को गद्दार बताया. चेयर पर बैठे व्यक्ति को दोस्त बताया. 

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए  कहा, जो लोग शर्म-अल-शेख में आतंकवाद की परवाह किये बिना पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते हैं, वे अब हमें बातचीत पर सुझाव दे रहे हैं.


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, उन्होंने एआई और डेटा पर बहुत चिंता व्यक्त की. लेकिन वो सही नहीं है. वित्त मंत्री ने कहा कि हम डेटा सेंटर को इंसेंटिव दे रहे हैं, जिससे भारत में डेटा रहे और युवाओं को जॉब मिले.


बताया कि इंडिया एआई मिशन के लिए हजार करोड़ आवंटित किये गये हैं. इससे भारतीय उपभोक्ताओं की सर्विस अच्छी होगी. वे फूड सिक्योरिटी, फर्टिलाइजर सिक्योरिटी पर बयान दे रहे हैं. तो धैर्य से सुनें. कहा कि चार हजार करोड़ से ज्यादा फूड प्रॉसेसिंग यूनिट्स के लिए दिये हैं.


उन्होंने फूड इंफ्लेशन के सबसे लोवर रेट में होने का दावा किया. वित्त मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन के लिए तालाब बनेंगे. लड़कियों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनेगा. उन्होंने जियो पॉलिटिक्स, बजट वेपनाइजेशन पर बात की.


वित्त मंत्री ने बजट में इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा किये गये आवंटन के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता(राहुल गांधी) ने ये सब पढ़ा नहीं है.


वित्त मंत्री ने कहा,  जिन राज्यों के वित्त मंत्रियों की मांगों पर  बजट में ध्यान रखा गया है. राज्यों की सलाह भी मानी गयी है. उन्होंने  कहा कि 17.1 लाख करोड़ रुपये का ग्रांट राज्यों को दिया गया है. उनका ग्रांट बढ़ाया गया है.


25.44 लाख करोड़ राज्यों को इस साल मिलेंगे. यह पिछले साल के मुकाबले 2 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ा है. छोटे उद्योगों के लिए टोटल क्रेडिट बढ़ाई गयी है.  फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें बताया गया है कि केंद्र से जो पैसा राज्यों को भेजा जाता है, वह ठीक से गया है.

 

 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही