Search

 
 
 

वियतनाम में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक के परिजनों को 5 लाख की मदद

Ranchi News: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले झारखंड के प्रवासी श्रमिक स्व. राजा कुमार वर्मा के परिवार को राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता दी है. सीएम के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई.
 
राज वर्मा के आश्रितों को मिला मुआवजा

Ranchi News: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के प्रवासी कामगार के परिजनों को राज्य सरकार ने आर्थिक मदद दी है. मृतक राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि मिली है.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बुधवार को श्रम मंत्री संजय कुमार और राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा.

 

राजा वर्मा रांची के कैलाश नगर के निवासी थे. वे वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में काम करते थे. कुछ समय पहले वहां एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया. घटना के बाद शोक संतप्त परिजनों ने शव को स्वदेश लाने के लिए राज्य सरकार से गुहार लगाई थी.

इसे भी पढ़ें: 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया था. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से तुरंत समन्वय स्थापित किया. पूरी कागजी प्रक्रिया के बाद शव हनोई से कोलकाता लाया गया. इसके बाद 5 अक्टूबर को रांची जिला प्रशासन की एंबुलेंस द्वारा पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही