Search

जगन्नाथपुर मंदिर के मृतक गार्ड बिरसा मुंडा के परिजनों को दी गई 5 लाख की सहायता राशि

Ranchi : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में कार्यरत रात्रि प्रहरी स्वर्गीय बिरसा मुंडा के परिजनों को शनिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई. यह राशि जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन के सहयोग से मृतक की पत्नी रूपन देवी को सौंपी गई.
 
इस दौरान मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन.एन. पांडेय, प्रथम सेवक (सेवाइत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि स्मृति कुमारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं.

मालूम हो कि जगन्नाथपुर मंदिर में रात्रि में गार्ड बिरसा मुंडा की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इसके बाद मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था. उसी के तहत मृतक की पत्नी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही