Search

 
 
 

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े सदस्यों के खिलाफ FIR

Ranchi News : रांची में छात्र प्रदर्शन और झड़प मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े सदस्यों के खिलाफ कोतवाली थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और झड़प को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
फाइल फोटो
  • 100 से ज्यादा लोगों को बनाया गया आरोपी

Ranchi News : रांची में छात्र प्रदर्शन और झड़प मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े सदस्यों के खिलाफ कोतवाली थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और झड़प को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

जानकारी के मुताबिक, दर्ज मामलों में कुणाल सिंह, रविंदर, पीयूष, चंडी तिवारी, चिरंजन, सौरव, वीरेंद्र प्रताप और सुमित शर्मा और 14 नामजद समेत 100 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अब प्राथमिकी में नामजद और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

 

वहीं, झामुमो से जुड़ी एक युवती के बयान पर छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुछ युवकों के खिलाफ अलग से छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

बताया जा रहा है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति बनी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की. फिलहाल पुलिस सभी मामलों में आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही