- ग्रामीणों ने भी कंपनी के जीएम पर प्राथमिकी दर्ज करायी
Latehar News: जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा-हराफू में पिछले दिनों एनटीपीसी के महाप्रबंधक आनंद अग्रवाल समेंत अन्य छह कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था. ग्रामीणों का आरोप था कि बिना ग्रामसभा के कंपनी ने ड्रोन सर्वे शुरू किया था. इसी आरोप में ड्रोन सर्वे कराने गये जीएम व अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया था. पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. कंपनी के एजीएम टी. पेरुमल के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इसे भी पढ़ें:
ग्रामीणों ने भी इसी मामले में कंपनी के जीएम आनंद अग्रवाल पर एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई. कंपनी की ओर से बालुमाथ थाना में दर्ज प्राथमिकी में आजसू नेता शंकर उरांव, देवनाथ उरांव, कमलेश्वर उरांव, शिबू गंझू, पवन उरांव, मंगलदेव उरांव, पियूष गंझू, राजू उरांव, कुशी यादव, सुनील उरांव, कार्तिक उरांव, अजय उरांव और अपिल कुमार प्रजापति शामिल हैं. थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

