Search

 
 
 

Palamu News: कोयल नदी में मिले युवक के शव मामले में अज्ञात पर FIR

ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सैकडीहा निवासी सचिन कुमार साहू के कोयल नदी में मिले शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सैकडीहा निवासी सचिन कुमार साहू के कोयल नदी में मिले शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. मृतक की मां ललिता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बुधवार शाम को कोयल नदी के तट पर बालू में दबा सचिन का शव बरामद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: 

बताते चलें कि युवक 14 जुलाई की रात से लापता था. इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार शाम को कोयल नदी के तट पर करीब दो से तीन फीट बालू के अंदर दबा उसका शव मिला था.

Uploaded Image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर जले होने के निशान पाए गए हैं. इसके बाद पुलिस मामले की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है. युवक का शव जिस तरह नदी के तट पर दो से तीन फीट बालू के अंदर दबा मिला, उससे घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

 

वहीं स्थानीय लोगों का अंदेशा है कि सचिन के शव को बालू में गाड़ने से पहले उसे जलाने का प्रयास किया गया होगा. इसमें सफलता नहीं मिलने के बाद शव को बालू के अंदर गाड़े जाने की आशंका जतायी जा रही है.

 

इस संबंध में ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की छानबीन में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही