Search

 
 
 

झरिया के अग्नि प्रभावितों को वस्त्र उद्योग से मिलेगा रोजगार, NTC की टीम ने किया दौरा

NTC के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल धनबाद पहुंचा और बेलगड़िया तथा कर्माटांड़ क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. टीम ने वहां की जमीनी स्थिति, उपलब्ध संसाधनों व लोगों की जरूरतों का जायजा लिया.
 

Dhanbad : झरिया के अग्नि व भू-धंसान से प्रभावित लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है. केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन (NTC)  वस्त्र उद्योग के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है.


इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत झरिया के लोगों को वस्त्र उद्योग से जोड़ने की तैयारी है. ताकि उन्हें स्थायी रोजगार मिल सके. इसके लिए NTC को क्षेत्र में व्यवहार्यता आकलन व Skill Gap Analysis की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 


NTC के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल धनबाद पहुंचा और बेलगड़िया तथा कर्माटांड़ क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. टीम ने वहां की जमीनी स्थिति, उपलब्ध संसाधनों व लोगों की जरूरतों का जायजा लिया. इसके बाद गुरुवार को धनबाद डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में वस्त्र उद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. 


डीसी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य झरिया की उस आबादी को मुख्यधारा से जोड़ना है जो आग व भू-धंसान जैसी समस्याओं से प्रभावित है. उन्होंने बताया कि वस्त्र उद्योग के जरिए इन लोगों को वैकल्पिक और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा बैठक. में NTC के जीएम (रिटेल) विकास अग्रवाल, जीएम (मार्केटिंग) एसएस वासन, जीएम (कॉर्पोरेट सेल्स) लोकेश हस्तवाला, जीएम (तकनीकी) अमित कुमार सिंह, बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व जेआरडीए की टीम मौजूद रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही