Search

 
 
 

धनबादः स्मार्ट मीटर विवाद पर विधायक की पहल रंग लाई,कटे 20 हजार कनेक्शन होंगे बहाल

विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को हस्तक्षेप किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की पहल की. विधायक की पहल के बाद अब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है. काटे गए करीब 20 हजार बिजली कनेक्शन फिर बहाल किये जाएंगे.
 

Dhanbad : धनबाद शहर में स्मार्ट मीटर के कारण एक साथ हजारों घरों की बिजली काटे जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इस मामले में विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को हस्तक्षेप किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की पहल की. विधायक की पहल के बाद अब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है. काटे गए करीब 20 हजार बिजली कनेक्शन फिर बहाल किये जाएंगे.


बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को धनबाद में करीब 20 हजार बिजली कनेक्शन अचानक काट दिए गए थे. विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी थी. बिना पूर्व सूचना बिजली कटने, बढ़े हुए बिजली बिल व रिचार्ज से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. हीरापुर बिजली कार्यालय में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

 


 इस मुद्दे पर विधायक राज सिन्हा ने JBVNL के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से मिलकर उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया. वार्ता के बाद विधायक ने मीडिया को बताया कि बातचीत सकारात्मक रही. जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे उन्हें पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है. अधिकांश कनेक्शन बहाल किए जा चुके हैं और शेष लगभग 6 हजार कनेक्शन भी जोड़ दिए जाएंगे.

 

JBVNL के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब सभी सबस्टेशनों पर हेल्प डेस्क शुरू की जाएगी. इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है उन्हें किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए धनबाद में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही