Search

 
 
 

Chaibasa News: किरीबुरू में बाइक पार्ट्स की दुकान में लगी आग

Chaibasa News: दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.
 
दुकान में लगी आग

Amit Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की नोवामुंडी प्रखंड की किरीबुरू थाना क्षेत्र के मंगला बाजार में सोमवार देर शाम शंकर गिरि की मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में अचानक आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. 

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की. 

 

वहीं, टैंकर की मदद से पाली डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी. यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो मंगला बाजार की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं. इससे बाजार में भारी नुकसान होने की आशंका थी.

 

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और बाजारवासियों ने राहत की सांस ली. हालांकि, आग की चपेट में आने से शंकर गिरि की दुकान में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है. दुकान में रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स और अन्य सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. फिलहाल घटना के कारणों और आर्थिक नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही