Ranchi News: लालपुर थाना क्षेत्र की NIBM गली स्थित एक आवासीय मकान में रविवार को भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से घर में रखा कीमती सामान, दस्तावेज और अन्य वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं. घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है.
इसे भी पढ़ें:
आग लगने की सूचना पर लालपुर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

