Search

 
 
 

Bokaro News: कोयला लोड मालगाड़ी में लगी आग, टला हादसा

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लोड एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लोड एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई. कुशमाही से चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन जा रही इस मालगाड़ी के तीसरे वैगन से धुआं उठता देख नए लोको पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाई और स्टेशन मास्टर को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें: 

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और डीवीसी यूनिट की सीआईएसएफ फायर टीम को बुलाया गया. दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Uploaded Image

प्रारंभिक जांच में कोयले के घर्षण से निकली चिंगारी को आग लगने का कारण माना जा रहा है. एहतियात के तौर पर मालगाड़ी का रूट बदलकर उसे कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही