Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोसी एक्सप्रेस के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कोसी एक्सप्रेस के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच M-2 में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग लगनी की खबर से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि गेटमैन ने समय रहते धुआं और आग देख ली और रेलवे कर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk कोसी एक्सप्रेस के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच M-2 में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग लगनी की खबर से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि गेटमैन ने समय रहते धुआं और आग देख ली और रेलवे कर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

 

जानकारी के अनुसार, कोसी एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हुए हटिया जा रही थी. जब ट्रेन सोनवर्षा कचहरी और सिमरी बख्तियारपुर के बीच पहुंची तो सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले फाटक नंबर 19 पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलते देखा. 

 

पहिये के पास भी आग की लपटें दिखाई दी, जिसकी जानकारी गेटमैन ने तुरंत स्टेशन मास्टर को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं रेलवे कर्मचारियों को अलर्ट किया गया. 

 

सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची. ट्रेन रुकते ही कई यात्री कोच से बाहर निकल आए और स्टेशन पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. रेलवे कर्मचारी तुरंत आग बुझाने में जुट गए. स्टेशन मास्टर, आरपीएफ जवान, चालक, सहायक चालक और गार्ड ने अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझाया, लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई.

 

सुबह करीब 5:35 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई.दमकल की टीम स्टेशन पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. लगभग 5:57 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. आग बुझने के बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन और संबंधित कोच की अच्छी तरह जांच की.

 

सब कुछ ठीक रहने के बाद कोसी एक्सप्रेस को करीब 6:13 बजे आगे रवाना कर दिया गया. ट्रेन आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. रेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही