Search

 
 
 

'अनुपमा' के सेट पर लगी भयंकर आग, वीडियो वायरल

सोमवार सुबह मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी स्थित टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लग गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सेट से धुआं उठता दिखाई दे रहा है.
 

Lagatar desk : सोमवार सुबह मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी स्थित टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लग गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सेट से धुआं उठता दिखाई दे रहा है.

 

आग लगते ही तुरंत मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

 

 

 

‘अनुपमा’ के सेट पर सुबह लगी आग, AICWA ने की जांच की मांग

 

आज सुबह करीब 5 बजे सेट पर आग लग गई. घटना के वक्त पूरी कास्ट और क्रू शूटिंग की तैयारी में व्यस्त थी, क्योंकि सुबह 7 बजे से शूटिंग शुरू होनी थी. राहत की बात यह रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सेट को काफी हानि पहुंची है .

 

इस घटना के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मामले की जांच की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा .सुबह 5 बजे मुझे हमारे एक मजदूर का फोन आया, जो सेट से कुछ दूरी पर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सेट पर भीषण आग लगी है. उस वक्त क्रू मेंबर शूटिंग की तैयारी में लगे हुए थे. आग लगने के बाद सभी लोग तुरंत बाहर की ओर भागे. यह आग काफी देर तक जलती रही और फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची.

 


उन्होंने आगे कहा कि फिल्म सिटी में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि अधिकतर शूटिंग सेट लकड़ी से बने होते हैं और सेफ्टी मानकों का पालन ठीक से नहीं होता.इस सेट की भी ढंग से जांच नहीं की गई थी. कोई उचित सेफ्टी इंतज़ाम नहीं था. मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन करता हूं कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही