Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र में इन दिनों आगलगी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को कटहलबाड़ी पंचायत के घोष टोला में खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से पास के नौ घर जलकर राख हो गये. आगलगी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक खाद दुकान भी जल गई. कटहलबाड़ी पंचायत के घोष टोला गांव में मंगलवार की दोपहर अशोक मंडल के घर में परिवार की महिलाएं रसोई में दोपहर का खाना बना रही थी. उसी समय किसी काम से वह बाहर गई थी. अचानक चूल्हे की आग फूस से बने घर में लग गई. देखते ही देखते आग भड़क उठी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोसी घीसू मंडल, विषु मंडल, दिलीप मंडल, स्वाधीन घोष, आनंद घोष सहित नौ लोगों के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. जबकि छोटी लाल मंडल, सुबोध मंडल का घर आंशिक रूप से जला है. आगलगी की खबर सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने राधानगर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/10-19.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर तालझारी मुख्य सड़क पर करणपुरा के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान कैरासोल गांव निवासी शिवलाल रजवार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार वह किसी काम से करणपुरा स्टेशन गया था. वापस अपने घर आने के दौरान करणपुरा के समीप मुख्य सड़क पर वह दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमे चहरे और माथे पर गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना के बहुत देर बाद तक रजवार वहीं सड़क पर पड़ा रहा. घंटों बाद तालझारी थाना के मनोज और राजमहल थाना के एएसआई अरविंद कुमार एवं तशलिम राजा उधर से गुजर रहे थे. तीनों ने देखा एक युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा है. इसके बाद ऑटो से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी ले गये. साथ ही घटना की सूचना अरविंद कुमार ने सड़क सुरक्षा योद्धा प्रजापति प्रकाश बाबा को दी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पिंकू चौधरी और डॉ. मिलिंद राज ने शिवलाल का इलाज किया. सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंची घायल शिवलाल रजवार की मां व पत्नी ने कहा कि काश हमारा बेटा हेलमेट पहनकर निकलता तो ऐसी दशा नहीं होती है. इधर रजवाड़ की मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया. मौके पर एसआई सियाराम पंडित, विकाश मित्र, प्रिंस कुमार मोदी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/arjun-munda-and-kalicharan-munda-filed-nomination-papers-from-khunti/">
खूंटी से अर्जुन मुंडा, कालीचरण मुंडा और सिंहभूम से जोबा मांझी ने नामांकन भरा [wpse_comments_template]
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मां बोली… काश हेलमेट पहना होता

Leave a Comment