Search

 
 
 

अग्निशमन विभाग बहुमंजिली इमारतों के लिए 26.85 करोड़ की लागत से खरीदेगा हाइड्रोलिक प्‍लेटफॉर्म, गृह विभाग ने दी मंजूरी

 
Saurav Singh  Ranchi : बहुमंजिली इमारतों की आग बुझाने के लिए अत्याधुनिक खूबियों से लैस हाइड्रोलिक रेस्क्यू प्लेटफॉर्म जल्द अग्निशमन विभाग के बेड़े में शामिल होगा. अग्निशमन विभाग 26.85 की लागत से 62 मीटर ऊंचे दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और 42 मीटर ऊंचे एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदेगा. इसको लेकर गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है. (पढ़ें, अब">https://lagatar.in/now-preparing-to-intensify-the-movement-in-all-the-districts-of-the-state/">अब

राज्य के सभी जिलों में आंदोलन तेज करने की तैयारी)

हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म  से 15 से अधिक मंजिल तक लगी आग बुझायी जा सकेगी

जानकारी के मुताबिक, 62 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सीढ़ियों से 15 से अधिक मंजिल तक लगी आग को बुझाई जा सकेगी. इसके संचालन के लिए दमकल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. बहुमंजिली इमारतों में लगी आग को बुझाना अग्निशमन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. इसमें जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है. लेकिन नये हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से विभाग को आग बुझाने में मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-in-the-modi-surname-case-will-appeal-in-surats-sessions-court-on-monday/">मोदी

सरनेम मामले में दो साल की सजा पाये राहुल गांधी सोमवार को सूरत के सेशन कोर्ट में अपील करेंगे

अग्निशमन विभाग 5वीं से ऊपर की मंजिलों में लगी आग को बुझाने में सक्षम नहीं

राजधानी रांची में वर्ष 2007 में 6 कराेड़ की लागत से खरीदी गयी राज्य की एकमात्र हाइड्राेलिक मशीन बेहतर रख-रखाव और मेंटेनेंस के अभाव में बेकार पड़ी हुई है. सेंसर खराब होने के कारण तीन माह से इसे धुर्वा फायर ट्रेनिंग सेंटर में खड़ा करके छोड़ दिया गया है. बड़ी परेशानी यह है कि हाइड्रोलिक मशीन में आयी खराबी की मरम्मत के लिए दिल्ली स्थित बृजवासी कंपनी के मैकेनिक ने 88500 का काेटेशन दिया है. लेकिन विभाग ने अभी तक पैसा नहीं दिया है. इधर राजधानी की वैसी बहुमंजिली इमारतें खतरे के घेरे में हैं, जो पांचवीं मंजिल से अधिक हैं. क्योंकि अग्निशमन विभाग 5वीं से ऊपर की मंजिलों में लगी आग को बुझाने में सक्षम नहीं है. अभी शहर के पांच फायर स्टेशनों में उपलब्ध 18 फायर ब्रिगेड वाहनों में छठी मंजिल पर लगी आग बुझाने की क्षमता ही नहीं है. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/do-you-also-work-sitting-for-hours-so-be-careful/">क्या

आप भी घंटो बैठकर करते हैं काम, तो हो जाइये सावधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही