Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंजनी फेरो एलॉय फैक्ट्री में लगी आग, फर्नेश जलकर राख, जनहानि नहीं

Advertisement
Advertisement

Jamtara: मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई स्थित अंजनी फेरो एलॉयज फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी. जिसमें फैक्ट्री का एक फर्नेस पुरी तरह से जलकर राख हो गया. हालांकि इस अगलगी की घटना से फैक्ट्री को कितना नुकसान हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. साथ ही फैक्ट्री में आग लगने की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि फैक्ट्री में अगलगी की इस घटना में जनहानि की सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/two-children-died-jamtara-due-lightning/83362/">जामताड़ा

में वज्रपात से दो बच्चों की मौत

अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

जब दोपहर अचानक फैक्ट्री के फर्नेस से धुंआ का गुब्बार और आग की लपटें दिखीं, तो फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर निकल गए. इस बीच कर्मियों ने ही चितरंजन और जामताड़ा फायर स्टेशन को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़ें- राज्यपाल">https://lagatar.in/conflict-between-governor-and-government-not-a-good-sign-for-democracy-jpp/83521/">राज्यपाल

और सरकार के बीच टकराव लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं- JPP

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही