Search

 
 
 

राजधानी की बहुमंजिली इमारतों की होगी फायर सेफ्टी जांच, आदेश जारी

 
Ranchi :   राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है. रांची डीसी ने रांची में बनी सभी बहुमंजिली इमारतों में फायर फायटिंग सिस्टम की जांच करने का आदेश दिया है.  यह जांच अलग-अलग फेज में करायी जायेगी. इसमें हॉस्पिटल, होटल, स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी रेसिडेंशियल और कॉर्मशियल अपार्टमेंट शामिल हैं. पहले फेज में सिटी के 500 भवनों की जांच करने का निर्णय लिया गया है. (पढ़ें, स्थानीय">https://lagatar.in/local-government-up-to-28/">स्थानीय

सरकार 28 तक)

पहले फेज में 500 भवनों की होगी जांच 

डीसी के निर्देशानुसार, फायर फायटिंग सिस्टम की जांच के लिए अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों की कुल पांच टीम बनायी गयी है. हर टीम में चार-चार लोग हैं. सभी टीम को अगले छह माह के अंदर पहले फेज में 500 बहुमंजिला भवन, स्कूल-कॉलेज, होटल- हॉस्पिटल की जांच करने का आदेश दिया गया है. बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के उपाय हैं या नहीं, जहां उपाय किये गये हैं, वे एक्टिव हैं या नहीं, कितने उपकरण खराब है, कौन से एक्सपायर हो चुके हैं, आग लगने की स्थिति में वहां से निकलने के क्या-क्या साधन हैं. इन सभी बिंदुओं पर जांच की जायेगी. इसे भी पढ़ें : बेटे">https://lagatar.in/order-issued-for-release-of-bahubali-leader-anand-mohan-before-sons-engagement/">बेटे

की सगाई से पहले बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई का आदेश जारी

बीते दिनों हुईं अगलगी कई घटनाएं

बता दें कि बीते  कुछ दिनों से रांची के कई इलाकों में अगलगी की घटनाएं हो रही हैं. कुछ दिन पहले कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गयी थी. इस अगलगी में करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति जलकर राख हो गयी थी. यहां आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे. वहीं शनिवार को रातू थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगी थी. इससे पहले बीते महीने कांके के गोंदा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अर्बन हाट में अगलगी की घटना हुई थी. वहीं रांची के मेन रोड स्थित चर्च कॉम्पलेक्स में दो बार आग लग चुकी है. इन घटनाओं को देखते हुए शहर में फायर सेफ्टी का ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें :ममता">https://lagatar.in/after-mamta-nitish-met-akhilesh-said-after-uniting-the-leader-will-be-elected/">ममता

के बाद अखिलेश से मिले नीतीश, बोले- एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही