Search

 
 
 

वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में  फायरिंग, ट्रंप, जेडी वेंस सुरक्षित, पीएम मोदी ने घटना की निंदा की

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फायरिंग की खबर के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इस घटना की निंदा की है. साथ ही ट्रंप समेत सभी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की.
 

 Washington : वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में हुई फायरिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलेनिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत सभी  अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

 

 

खबर है कि फायरिंग करने का आरोपी शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर हथियारों के साथ होटल में घुसा था. घुसते ही उसने सीक्रेस सर्विस एजेंट पर गोली चला दी.  

 

बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से एजेंट की जान बच गयी. आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया गया है. उसे  मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.  

 

 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार संदिग्ध की पहचान 31 साल  कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है.  वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है.

 

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फायरिंग की खबर के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इस घटना की निंदा की है. साथ ही ट्रंप समेत सभी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की.

 

पीएम मोदी ने लिखा, 'ये जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई घटना में राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं. मैं उनकी लगातार सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.' 
 


घटनाक्रम यह है कि हिल्टन होटल में  आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक संदिग्ध ने कई राउंड फायरिंग की.  वहां बॉलरूम में ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप,उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत  कैबिनेट अधिकारी मौजूद थे सुरक्षाकर्मियों ने सभी को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना को ईरान वार से  जोड़ते हुए कहा, ऐसी घटना मुझे जंग जीतने से नहीं रोक पाएगी. कहा कि सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हम सबकी जान बचाई. सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
 


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही