Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का पहला जत्था रोमानिया सीमा के लिए रवाना, पहुंचेंगे वतन

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  रूस और  यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो जाने की वजह से यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एयर इंडिया के 2 विमान भेजने का फैसला किया है. ये दोनों विमान शनिवार तड़के 2 बजे उड़ाने भरेंगे. ये विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के रास्ते लोगों को एयरलिफ्ट करेगा. भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन के कैंप कार्यालय और पश्चिमी यूक्रेन के लिव और चेर्नित्सि शहरों में सक्रिय है. अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है. वहां के अधिकारी उन भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहे हैं, जो इन शहरों तक पहुंच रहे हैं. भारतीय छात्रों का पहला जत्था अब चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है.

यूक्रेन के बॉर्डर तक पहुंचा बचाव दल!

इससे पहले भारतीय निकासी दल रोमानियाई सीमाओं पर पहुंच गये हैं, जहां से यूक्रेन की राजधानी कीव तक महज 12 घंटे की ड्राइविंग करके पहुंचा जा सकता है. बचाव दल भारतीय लोगों को बुखारेस्ट लेकर आयेगी. इसके बाद ये लोग विमान में सवार होंगे. नागरिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने के साथ  भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिए बुखारेस्ट में उड़ानों में सवार होंगे. इसे भी पढ़ें – लालू">https://lagatar.in/after-lalu-rk-rana-also-challenged-the-order-of-the-cbi-court-in-the-high-court/">लालू

के बाद आरके राणा ने भी हाईकोर्ट में दी CBI कोर्ट के आदेश को चुनौती

करीब 18 हजार इंडियन अब भी फंसे हुए हैं

बता दें कि गुरुवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिवारों को आश्वासन दिया था कि भारत सरकार वहां फंसे करीब 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है. क्योंकि यूक्रेन में हवाई उड़ान बंद है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

भारतीय दूतावास में ली शरण

इस बीच,  शुक्रवार को कई भारतीय नागरिकों ने कीव स्थित भारतीय दूतावास में शरण ली. दूतावास परिसर के आसपास गोलीबारी की भी खबरें हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. भारतीय दूतावास भारतीय लोगों से शांत रहने की अपील कर रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि उन्हें वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से जल्द बाहर निकालने की योजना पर काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – फार्मेसी">https://lagatar.in/inspection-of-private-pharmacy-colleges-of-jharkhand-started-on-the-instructions-of-pharmacy-council/">फार्मेसी

काउंसिल के निर्देश पर झारखंड के निजी फार्मेसी कॉलेजों का इंस्पेक्शन शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही