Search

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बचाना पहला फर्ज : सचिव

Latehar: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने कहा कि जब भी कोई दुर्घटना होती है तो पहले घायल व्यक्ति की जान बचाने की कोशिश की जानी चाहिए. यह हम सबों का पहला फर्ज होना चाहिए. दुर्घटना से प्रभावित पीडि़त परिवार की स्थिति काफी खराब हो जाती है. ऐसे मे पुलिस अनुसंधान निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी दस्तावेज संबंधित न्यायालय को समर्पित करना चाहिए, ताकि आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर पीडित परिवार को न्याय दिलाया जा सके और मुआवजा की राशि का आंकलन किया जा सके. इसे भी पढ़ें-झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-10th-and-12th-results-may-come-in-the-last-week-of-april/">झारखंडः

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पर चर्चा

उन्होंने कहा कि एमएसीटी के मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका बहुत ही अहम होती है. पुलिस अधिकारियों को पूरी जिम्मेवारी व संवेदनशील हो कर जांच करनी चाहिए और प्रतिवेदन समर्पित करना चाहिए. कार्यशाला में मोटर दुर्घटना में पीडि़त परिवार को समय पर उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया के प्रावधान व सरलीकरण पर चर्चा की गयी. इससे पहले डीएलएसए की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, एसडीपीओ अरविंद कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. कार्यशाला मे वाहन सावधानीपूर्वक यातायात के नियमों का पालन कर चलाने की अपील की गयी. मौके पर सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-INDIA">https://lagatar.in/pm-modi-attacked-india-alliance-said-those-who-want-destruction-of-power-will-themselves-be-destroyed/">INDIA

गठबंधन पर हमलावर हुए पीएम मोदी , कहा, जो शक्ति का विनाश चाहते हैं वे खुद नष्ट हो जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//