Ranchi : स्पीकर के नियमन के बाद भी आज भाजपा के विधायक स्लोगन लिखे टी शर्ट पहन कर विधानसभा पहुंचे. सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ने विपक्ष के हंगामे की ओर ध्यान नहीं दिया और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही संचालित की. उन्होंने अनुसूचित प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के सवाल लिए. इसी बीच भाजपा के विधायक कुछ बोलने के लिए उनसे बार-बार अनुमति मांग रहे थे. इसपर स्पीकर ने भाजपा विधायकों को कहा कि आपलोग आसान के नियमन का उल्लंघन कर सदन में आये हैं. कल ही आसन से यह नियमन हुआ था कि स्लोगणयुक्त वस्त्र पहनकर नहीं आना है. स्पीकर ने कहा कि जब आसन के आदेश का पालन ही नहीं करते हैं, तो आसन से समय क्यों मांगते हैं. पहले आप नियमन का पालन कीजिये, तब समय मिलेगा.
इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/budget-session-banna-gupta-and-saryu-rai-clashed-saryu-surrounded-minister-regarding-transferposting/">बजट
सत्र : बन्ना गुप्ता व सरयू राय में हुई नोकझोंक, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरयू ने मंत्री को घेरा वोकल माइनॉरिटी साइलेंट मेजोरिटी पर हावी- सरफराज
इसी बीच झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि चार दिनों से विपक्ष के द्वारा सदन में जो आचरण किया जा रहा है, वो देखा नहीं जा रहा है. यह अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि वोकल माइनॉरिटी साइलेंट मेजोरिटी पर हावी है. इसपर करवाई होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें -मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-debate-on-suspended-ias-poojas-discharge-petition/">मनी
लॉन्ड्रिंग केस: निलंबित IAS पूजा सिंघल की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई बहस [wpse_comments_template]
Leave a Comment