Search

 
 
 

Kartik Aaryan की स्टारर फिल्म कैप्टन इंडिया का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की रिलीज डेट का एलान किया है .इसी बीच मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
 

Lagatar desk : कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की रिलीज डेट का एलान किया है .इसी बीच मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.कार्तिक आर्यन पिछली बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. अब उनकी नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.

 

 

 

2027 में होगी रिलीज

‘कैप्टन इंडिया’ को 2027 में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज करने की योजना है. फिल्म की शूटिंग जून 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. यह एक थ्रिलर-ड्रामा फिल्म होगी, जो एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है.फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जो ‘चक दे! इंडिया’ और ‘रॉकेट सिंह’ जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इसका निर्माण बावेजा स्टूडियोज और टी-सीरीज द्वारा किया जा रहा है.

 

अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम जारी

कैप्टन इंडिया’ के अलावा कार्तिक आर्यन एक अनाम रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म ने अपने टीजर रिलीज के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं. शुरुआत में इसे ‘आशिकी’ फ्रैंचाइजी से जोड़कर देखा जा रहा था, फिल्म के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही