Lagatar desk : एक्टर संजय दत्त ने अपनी सुपरहिट फिल्म खलनायक के सीक्वल का ऐलान कर दिया है.इसके साथ ही एक्टर ने फैंस के साथ इसका फर्स्ट लुक और टीज़र भी शेयर किया है.इस घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
पोस्टर में दिखा वही 32 साल पुराना खतरनाक अवतार
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका आइकॉनिक किरदार ‘बल्लू’ एक बार फिर उसी पुराने, खौफनाक अंदाज़ में नजर आ रहा है.पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा -हर कहानी का एक वक्त होता है... और उसका वक्त आ गया है.इस झलक ने फैंस को 90 के दशक की यादें ताज़ा कर दी हैं.
1 मिनट 12 सेकंड के टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता
फिल्म का 1 मिनट 12 सेकंड का टीज़र काफी दमदार और डार्क टोन में पेश किया गया है.आग की लपटों और डरावने माहौल के बीच बल्लू का एंट्री सीन बेहद प्रभावशाली है टीजर में संजय दत्त हाथ में जंजीर लिए नजर आते हैं, चारों तरफ लाशों का मंजर है और एक सीन में वह आग से सिगरेट जलाते दिखाई देते हैंसबसे खास पल तब आता है जब वह अपना मशहूर डायलॉग दोहराते हैं-बोला था ना... 10 अक्टूबर, रात 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र...इसके बाद बैकग्राउंड में उनका आइकॉनिक गाना नायक नहीं खलनायक हूं मैं सुनाई देता है, जो टीज़र को और भी रोमांचक बना देता है.
1993 में ‘खलनायक’ ने रचा था इतिहास
गौरतलब है कि खलनायक 6 अगस्त 1993 को रिलीज हुई थी और उस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी थी .करीब 3–5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो उस दौर में बड़ी सफलता मानी जाती थी
फैंस को फिर मिलेगा क्लासिक विलेन का रोमांच
‘खलनायक रिटर्न्स’ के साथ संजय दत्त एक बार फिर अपने सबसे चर्चित किरदार में लौट रहे हैं.फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र और पोस्टर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म एक बार फिर उसी पुराने जादू को नए अंदाज़ में पेश करने वाली है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment