Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहले पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया, फिर बोनस देने का लालच दे 29 लाख ठगे, सीआइडी ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीआइडी की साइबर सेल ने 28.94 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बिहार के नालंदा का रहने वाला कुमुद रंजन और हजारीबाग का रहने वाला एजाज अनवर शामिल है. इनके पास से तीन मोबाइल, तीन सिम, एक लैपटॉप समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इस मामले में पहले भी तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं. ठगी मामले में 14 जनवरी 2023 को साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

क्या है मामला

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साइबर अपराधियों ने वादी को पहले टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया. साइबर अपराधियों की ओर से पहले एक लिंक (https://www.alamo

-platform.com/index) भेजा गया. फिर इस लिंक पर लॉग इन कर मूवीज रेटिंग करने का पार्ट टाइम ऑफर दिया गया. साइबर अपराधियों द्वारा वादी को अन्य कई टेलीग्राम प्रोफाइल से जोड़ कर मूवीज रेटिंग करने का दबाव बनाए जाने लगा. उनकी ओर से कहा गया कि टास्क पूरा होने पर पैसे मिलेंगे. वादी को झांसा में लेने के लिए साइबर अपराधियों ने उन्हें पेटीएम खाते में कुछ रुपए भी भेजे ताकि उनका विश्वास उनपर बना रहे.

बोनस मिलेगा, यह कह पैसों को निवेश करने का दिया लालच

साइबर अपराधियों ने वादी को जितने पैसे भेजे थे, उसे निवेश करने का प्रलोभन दिया. कहा कि अगर वह निवेश करते हैं तो उसपर आपको बोनस मिलेगा. जो आपके एकाउंट में जमा होगा. साइबर अपराधियों ने मूवीज रेटिंग के टास्क को पूरा करने के लिए अलग-अलग बैंक में खाते खुलवा कर डिपोजिट करवाया जाता था. साइबर अपराधी यह भी आश्वासन देते थे कि 30 मूवी की रेटिंग पूरी करने के बाद पूरे पैसे कमीशन के साथ वापस कर दिया जाएगा. शुरुआत में 30 मूवीज की रेटिंग पूरी होने पर उनके खाते में कुछ रुपए भेजे गए. जब वादी उनके पूरे झांसे में आ गए, तब उनसे 28.94 लाख रुपए साइबर अपराधियों ने अलग-अलग खातों के माध्यम से ठग लिए. इसके बाद उन्हें एक रुपये भी उनके खाते में नहीं गया, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-11-names-from-jharkhand-in-bjps-first-list-sanjay-seth-from-ranchi-and-manish-jaiswal-from-hazaribagh-got-ticket-see-list/">लोस

चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट में झारखंड के 11 नाम, रांची से संजय सेठ और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही