Search

बोकारो टीटी लाइन पर पहली पैसेंजर ट्रेन को मिली हरी झंडी

Bokaro : भोजुडीह और बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सर्विस शुरू करने के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने टीटी लाइन पर नई पैसेंजर ट्रेन सर्विस आरंभ करने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा गया था. जिसे मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही बांधडीह, चास, इस्पात नगर स्टेशन पर यात्रियों की हलचल देखने को मिलेगी.
 
बोकारो जिले की खबरें

इसे भी पढ़े..

सप्ताह में 5 दिन दौड़ेगी यह पैसेंजर ट्रेन 

ट्रेन संख्या 58035 भोजुडीह-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर सुबह 8:15 भोजुडीह से रवाना होगी, जो 8:23 बजे शिवबाबुडीह स्टेशन, साढ़े 8 बजे तलगडिया स्टेशन, 8:40 बांधीडीह, 8:47 चास, 8:54 इस्पात नगर स्टेशन और साढ़े 9 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 58036 शाम 18:15 बजे बोकारो से भोजुडीह के लिए रवाना होगी, जो 19:30 भोजुडीह पहुंचेगी. रविवार और गुरूवार को छोड़कर अन्य दिनों इस ट्रेन का परिचालन होगा.

जल्द होगी तारीख की घोषणा  

टीटी लाइन पर विधिवत पहली बार पैसेंजर ट्रेन सर्विस शुरू होगी. हालांकि यह ट्रेन किस दिन से पटरी पर दौड़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन जल्द ही किसी सुविधाजनक तारीख से शुरू किया जा सकता है. संभव है कि उद्घाटन वाली ट्रेन को एक स्पेशल सर्विस के तौर पर प्लान किया जा सकता है, जो बाद में अपनी रेगुलर लिंक सर्विस से जुड़ जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही