Search

 
 
 

जनगणना का पहला चरण 1 मई से, एप के जरिए कर सकेंगे स्व-गणनाः रामगढ़ डीसी

रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने कहा कि जनगणना के पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार एक मई से होगी. इसमें लोगों को एप के जरिए स्व-गणना का मौका मिलेगा. पहले चरण में मकानों का सूचीकरण व गणना का कार्य़ होगा.
 
मीडिया को जानकारी देते डीसी ऋतुराज व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले में जनगणना-2027 की तैयारी पूरी कर ली गई है. जनगणना के पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार एक मई से होगी. इसमें लोगों को एप के जरिए स्व-गणना का मौका मिलेगा. पहले चरण में मकानों का सूचीकरण व गणना का कार्य़ होगा. यह जानकारी रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. 


उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए जिले में 8 चार्ज ऑफिसर तैनात किए गए हैं, जो जनगणना की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे. उनकी सहायता के लिए 1870 प्रगणक व 312 सुपरवाइजर्स लगाए गए हैं. इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जाएगी. इसके तहत 1 से 15 में तक सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) का कार्य किया जाएगा. लोग एप की मदद से जनगणना से जुड़ी सारी जानकारियों को भर सकते हैं.

 


 इसके बाद प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग का होगा, जिसमें मकान की सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी जो 16 मई से 14 जून तक चलेगी. इसके बाद दूसरे चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना होगी. डीसी ने कहा कि जनगणना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं census.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध हैं. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर जाकर जनगणना 2027 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही