Search

 
 
 

रामगढ़ः संगठित साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

गिरोह का नेटवर्क झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में फैला है. मामले का खुलासा तब हुआ जब गृह मंत्रालय के 14सी प्रोजेक्ट के तहत प्रतिबिंब प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली. यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खुला था और रामगढ़ के कुजू क्षेत्र से जुड़ा हुआ पाया गया.
 
गिरफ्तार साइबर आरोपी.

Ramgarh : रामगढ़ जिला साइबर थाना की पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में राहुल गुप्ता,  रवि कुमार वर्मा,  रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना व सोनू कुमार झा शामिल हैं. सभी रामगढ़ जिले के रहने वाले हैं. इनके पास से 6 एंड्रायड मोबाइल, 11 सिम कार्ड, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं.


इस गिरोह का नेटवर्क झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में फैला है. मामले का खुलासा तब हुआ जब गृह मंत्रालय के 14सी प्रोजेक्ट के तहत प्रतिबिंब प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली. यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खुला था और रामगढ़ के कुजू क्षेत्र से जुड़ा हुआ पाया गया. इस एक खाते से देश भर में कुल 274 शिकायत दर्ज पाई गईं. इनमें महाराष्ट्र में 48, कर्नाटक में 27,  उत्तर प्रदेश में 27,  तमिलनाडु में 25, तेलंगाना में 22 व पश्चिम बंगाल में 20 मामले सामने आए हैं.

 

 

गिरफ्तार युककों के पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सरगना रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना व सोनू कुमार झा के कहने पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए जाते थे. इसके बदले खाताधारकों को मोटी रकम दी जाती थी. इन खातों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, जिसमें अब तक 274 शिकायतें पाई गईं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही