Search

 
 
 

शाहिद की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना जब तलक रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिल

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म रिलीज को तैयार है. जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
 

Lagatar desk : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म रिलीज को तैयार है. जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. 

 

 

 वेकेशन वाइब और दोस्ती का जश्न

‘जब तलक’ एक फुल-ऑन वेकेशन सॉन्ग है, जिसमें समंदर किनारे दोस्तों की मस्ती, प्यार और पागलपंती को खूबसूरती से दिखाया गया है. गाने में तीनों सितारों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. बीच लोकेशन, बड़ी फ्रेंड ग्रुप और एनर्जेटिक डांस मूव्स इस गाने को खास बनाते हैं.

 


अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिल

इस गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती कंपोज किया है.

‘तुम ही हो बंधु’ से तुलना

फैंस इस गाने की तुलना तुम ही हो बंधु’ से तुलना से कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह गाना उसी तरह की फील-गुड वाइब देता है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने Kriti Sanon को गाने की हाइलाइट बताया है, जबकि कुछ ने अरिजीत सिंह की आवाज की जमकर तारीफ की है.

 


 कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार

फिल्म में कृति सेनन का लुक काफी ग्लैमरस है. खास बात यह है कि वह पहली बार स्विमसूट में नजर आ रही हैं. उनका लुक कहीं न कहीं दीपिका पादुकोण के ‘कॉकटेल’ वाले अंदाज की याद दिलाता है. वहीं रश्मिका मंदाना का किरदार क्यूट और मासूम नजर आ रहा है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही