Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहले केस छोड़ने की धमकी दी, नहीं माने वकील तो घर में घुसकर की मारपीट

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के एक वकील के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. जिस अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई है, उनका नाम इमरान खान है. मारपीट करने वाले युवकों के हौसले इतने बुलदं थे कि दिनदहाड़े वकील के घर में घुसकर एक केस को छोड़ने की पहले धमकी दी. जब वे नहीं माने तो वकील के साथ उसकी पत्नी और घर के अन्य सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की. इस संबंध में अधिवक्ता इमरान खान की पत्नी ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत की है. थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गुदड़ी चौक और आजाद बस्ती के मो. इबरार और अन्नू खान कुछ युवकों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए. अधिवक्ता इमरान खान को खोजने लगे. इस बीच अधिवक्ता इमरान भी घर पहुंच गए जिसके बाद उक्त लोगों ने उनके पति और घर के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इस घटना में वकील के घर के सदस्य भी घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/the-government-is-looting-the-land-of-tribals-arjun-munda/">सरकार

लुटवा रही आदिवासियों की जमीन- अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही