Search

 
 
 

Dhanbad News: पुलिस पर हमला व पथराव मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

झरिया के कतरास मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के समीप पुलिस पर हमला और पथराव करने के मामले में झरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: झरिया के कतरास मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के समीप पुलिस पर हमला और पथराव करने के मामले में झरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया. घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है. यह जानकारी बुधवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने झरिया थाना मे प्रेस वार्ता कर दी.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कतरास मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास कुछ लोग कार के बोनट पर बैठकर खुलेआम शराब पी रहे हैं और अड्डेबाजी कर रहे हैं. सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया. इस पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतारू हो गए. इसके बाद गुलगुलिया पट्टी से करीब 30 से 40 महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया.

Uploaded Image

पथराव में पेट्रोलिंग वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवान भी घायल हो गए. घटना के बाद झरिया थाना में कांड संख्या 150/2026 दिनांक 13 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार भुइयां, राजेश भुइयां ,आनंद गुलगुलिया, लेवलटी गुलगुलिया विजय भुइयां शामिल है.

 

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार (संख्या JH01AR-2238) को भी जब्त कर लिया है. मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में गठित एसआईटी में बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी शशि रंजन कुमार, निरंजन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक भीमलाल पासवान, जितेंद्र कुमार, शशि प्रकाश, सूरज कुमार यादव, सौरभ कुमार, सहायक अवर निरीक्षक भगत सिंह, जॉनसन कुजूर तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही