Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पति की हत्या की मास्टरमाइंड पत्नी समेत पांच गिरफ्तार, ऐसे कराई थी हत्या

Advertisement
Advertisement
  •  प्रेमी के साथ साजिश कर सुपारी किलर के हाथों पति को उतरवाया था मौत के घाट
  • शराब पिलाकर की गई थी हत्या
Mahuda (Katras) : महुदा मोदीडीह अंधारी बस्ती निवासी मृतक मोहन नापित की हत्या खुद उसकी पत्नी ममता देवी ने अपने प्रेमी देव प्रमाणित के साथ साजिश रचकर सुपारी किलरों की मदद से करवाई थी. मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल मृतक की पत्नी सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया है. घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. वारदात की जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अलविनुस इन्दवार, महुदा थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो, अनुसंधानकर्ता पुअनि शिव कुमार ने बताया कि हत्याकांड को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी. तहकीकात शुरू हुई. टीम की मदद से मृतक के अंतिम फोन कॉल के आधार पर नागदा बस्ती निवासी लखीराम प्रमाणिक के पुत्र देव प्रमाणिक को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी. उसके द्वारा बताया गया कि उसका और मृतक की पत्नी ममता का प्रेम संबंध था. दोनों के बीच मृतक बाधक बन रहा था. जिसको लेकर मृतक की पत्नी ममता की सहमति से हत्या की योजना बनाई थी.

60 हजार में हत्या का सौदा कर प्रेमी ने पुरुलिया से बुलाया था सुपारी किलर

देव प्रमाणिक ने मोहन नापित की हत्या के लिए पुरुलिया से तीन व्यक्तियों को 60 हजार रुपए देकर वारदात को अंजाम देने के लिये तैयार किया था. 22 जनवरी को घटना को अंजाम देने की तिथि निर्धारित की गई. उक्त निर्धारित तिथि के अनुसार सभी अप्राथमिक अभियुक्त द्वारा कांड्रा पंचायत अंतर्गत ग्राम दास टोला के समीप खेत में शराब पीने के उपरांत अभियुक्तों द्वारा मीट काटने का चापड़ तथा चाकू के द्वारा शराब पी रहे मोहन नापित को पीछे से सिर एवं चेहरा पर जोरदार प्रहार किया गया. जिससे मोहन नापित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाद में सभी अभियुक्त घटना को अंजाम देकर चापड़ एवं चाकू साथ लेकर चास के रास्ते पुरुलिया के लिए निकल गए. रास्ते में पुपुनकी स्थित मुख्य सड़क में रेलवे ओवर ब्रिज के पास झाड़ी में उक्त प्रयुक्त हथियार को फेंक दिया और पुरुलिया स्थित अपने-अपने घर चले गये. वहीं ममता का प्रेमी देव भाटडीह ओपी अंतर्गत नागदा स्थित अपने घर चला गया. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त देव प्रमाणिक के बताये अनुसार पुरुलिया के दामना थाना अंतर्गत ग्राम- कोटलोई में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया. उसमें से एक अभियुक्त के पुरुलिया थाना अंतर्गत ग्राम- रामडीह से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये अभियुक्तों से गहन पूछताछ के क्रम में उनलोगों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार कर ली गई. घटना में प्रयुक्त लोहे का उक्त हथियार को चास मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पुपुनकी रेलवे ओवर ब्रिज के पास झाड़ी से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में निखिल मांझी उम्र 23 वर्ष पे.-स्व. चरण मांझी, श्रीमन्तो प्रमाणिक उम्र 20 वर्ष पे. मानिक प्रमाणिक दोनों सा.-कोटलोई, थाना- तामनाल (3) विष्णु प्रमाणिक उम्र 21 वर्ष पे. निताई प्रमाणिक साठ-रामडीह थाना -पुरुलिया सभी जिला- पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) एवं देव प्रमाणिक उम्र 24 वर्ष पे.- लखीराम प्रमाणिक सा- नामदा बस्ती थाना-महुदा, जिला-धनबाद , ममत्ता देवी उर्फ बेबी उम्र-30 वर्ष पति-मोहन नापित सा.-अधारी बस्ती (मोदीडीह) थाना-महुदा जिला-धनबाद शामिल है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही