Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में 15 लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ पांच गिरफ्तार

पंजाबी मुहल्ला के एक घर में पुलिस का छापा, सरगना फरार

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपए के अवैध लॉटरी टिकट जब्त किए हैं. पुलिस ने पांच धंधेबाजों को भी गिरफ्तर किया है. यह जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर दी. एसपी ने बताया कि उन्हें पंजाबी मुहल्ला में अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद व मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में टीम गठित कर पंजाबी मुहल्ला के एक घर में छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया. गिरफ्तार लॉटरी टिकट के धंधेबाजों में पंजाबी मुहल्ला निवासी अनिल कुमार, अभिषेक दास व आदित्य दास, झरियागादी का इम्तियाज अंसारी और पचंबा के दरियाडीह का तालिब खान शामिल है. मास्टर माइंड मदन बरनवाल मौके से फरार होने में सफल रहा. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 27 जून, 29 जून और 30 जून को ड्रा होने वाले 15-15 हजार टिकट तथा 1 व 2 जुलाई को ड्रा होने वाले 40-40 हजार टिकट,  झोले से अलग-अलग दिनों का 1500 पीस लॉटरी टिकट के साथ डुप्लीकेट कंपनी की तीन नोट बुक व 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. नोट बुक में पूरे कारोबार का लेखा-जोखा दर्ज है. एसपी ने बताया कि मास्टर माइंड को दबोचने के लिए छापेमारी जारी है. वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. एसपी ने युवाओं से अवैध लॉटरी कारोबारियों के झांसे में नहीं आने की अपील की. यह भी पढ़ें : पूरा">https://lagatar.in/the-entire-system-is-trying-to-ensure-that-kejriwal-does-not-get-bail-this-is-dictatorship-sunita/">पूरा

तंत्र सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि केजरीवाल को जमानत न मिले, यह तानाशाही है: सुनीता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही