साहिबगंज के हैं रहनेवाले हैं सभी अपराधी, उगले कई राज Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने अंतरराज्यीय तीन पहाड़िया गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अंतर राज्यीय मोबाइल लुटेरा गिरोह इन दिनों हजारीबाग में सक्रिय था. आए दिन मोबाइल छिनतई की घटना से हजारीबाग पुलिस भी परेशान थी. ऐसे में एक टीम बनाकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चलाया गया. इसमें साहिबगंज की तीन पहाड़िया गिरोह के पांच सदस्य मिथुन नोनिया, चंदन नोनिया, कन्हैया महतो, रामू नोनिया और रोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक दर्जन लूटे हुए मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. सदर थाना में पदस्थापित पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि तीन पहाड़िया गिरोह के अपराधी मोबाइल छिनतई करने में माहिर हैं. सड़क पर चलते हुए लोगों से यह मोबाइल छिनकर फरार हो जाते थे. अपराधियों को पकड़ने के लिए उन लोगों ने ऑपरेशन चलाया. हजारीबाग एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकारा है कि उन्होंने लूट स्नैचिंग का गैंग बना लिया है और अलग-अलग ग्रुप में बंटकर वह झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के विभिन्न शहरों में पहुंचकर इस घटना को अंजाम देते हैं. घटना को अंजाम देने के बाद ठिकाना बदल लेते हैं. उन्होंने हजारीबाग शहर में ऐसी दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है. उनकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. इसमें टेक्निकल सेल की मदद ली गई. इस टीम में सदर थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एसआई गौतम कुमार, मनीष कुमार चंदेल, सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-on-wednesday-police-alert-students-take-out-torch-procession/">बुधवार
को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस [wpse_comments_template]
को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस [wpse_comments_template]
Leave a Comment