Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2.20 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा समेत 5 माओवादी को अभेद्य सुरक्षा घेरा में रांची से धनबाद जेल लाया गया

धनबाद पहुंचने के बाद बरवाअड्डा पुलिस isसभी नक्सलियों को सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंची. यहां डॉक्टरों की टीम ने एक-एक कर सभी नक्सलियों का मेडिकल टेस्ट किया. इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल में भेज दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  झारखंड पुलिस के ऑपरेशन दौरा पहाड़ में दबोचे गए भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कैडर और 2.20 करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा सहित पांच नक्सलियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया. मंगलवार को बरवाअड्डा के जंगलों से सभी की गिरफ्तारी हुई थी. 


Uploaded Image

कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया 


​रांची से धनबाद तक अभेद्य सुरक्षा घेरा

​गिरफ्तारी के बाद सभी नक्सलियों को सबसे पहले रांची स्थित पुलिस मुख्यालय ले जाया गया था. बुधवार को प्रेस वार्ता के बाद जब इन्हें कैदी वाहन से धनबाद लाया जा रहा था, तब पूरे रूट पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं. पुलिस और सुरक्षा बलों की गाड़ियां कैदी वाहन को आगे-पीछे से एस्कॉर्ट कर रही थीं, ताकि सुरक्षा में सेंध की कोई गुंजाइश न रहे.


Uploaded Image

चेहरा ढककर माओवादियों को मेडिकल जांच के लिए लाया गया

​कौन-कौन से बड़े चेहरे आए पुलिस की गिरफ्त में?

​सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई में केवल मिसिर बेसरा ही नहीं बल्कि संगठन के कई अन्य प्रमुख चेहरे भी दबोचे गए हैं. इनमें महनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण आरसीएम (15 लाख इनामी), ​गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम एसीएम और दो अन्य सहयोगी नक्सली शामिल हैं. 

 

​अस्पताल में कड़ी सतर्कता, चेहरा ढककर कराई गई मेडिकल जांच

​धनबाद पहुंचने के बाद बरवाअड्डा पुलिस सभी नक्सलियों को सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंची. सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था. आम लोगों की आवाजाही पर सख्त नजर रखी जा रही थी और किसी को भी फोटो खींचने की इजाजत नहीं दी गई.

 

डॉक्टरों की टीम ने एक-एक कर सभी नक्सलियों का मेडिकल टेस्ट किया. इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल में भेज दिया गया. ​इससे पहले रांची पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी तदाशा मिश्रा और धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई वरीय अधिकारियों ने ऑपरेशन दौरा पहाड़ की रणनीतिक सफलता और इस पूरी कार्रवाई का ब्योरा साझा किया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही