Search

 
 
 

डीसी ऑफिस के पार्किंग में खड़ी- खड़ी धूल फांक रही जिला प्रशासन की पांच गाड़ियां

 
Shruti Prakash Singh Ranchi : डीसी ऑफिस के पार्किंग में जिला प्रशासन की पांच गाड़ियां कई सालों से खड़ी है. इन गाड़ियों की नीलामी नहीं होने के कारण वो वहां खड़ी- खड़ी धूल- फांक रही है. यह सभी गाड़ियां डीसी ऑफिस के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी के पार्किंग में खड़ी है. अगर इस गाड़ियों की अब भी नीलामी नहीं की गयी तो वह कबाड़ बन जायेगी और इन्हें कबाड़ियों के भाव में ही बेचनी पड़ेगी. पढ़ें - DCLR">https://lagatar.in/acb-arrested-two-women-employees-in-dclr-office-for-taking-bribe/">DCLR

ऑफिस में दो महिला कर्मचारियों को एसीबी ने घूस लेते किया गिरफ्तार  इसे भी पढ़ें - अमेरिकी">https://lagatar.in/american-businessman-todd-boehly-bought-football-club-chelsea-from-putins-close-aide-roman-abramovich-for-42-thousand-crores/">अमेरिकी

बिजनसमैन Todd Boehly ने पुतिन के करीबी Roman Abramovich से 42 हजार करोड़ में खरीदा फुटबॉल क्लब चेल्सी

कई सालों से खड़ी रहने के कारण हो रही जर्जर 

गाड़ियों की पार्किंग में खड़ी रहने के कारण कई बार पार्किंग में जगह नहीं मिल पाती है. जिससे डीसी ऑफिस में काम करने या कराने आये लोगों को अपनी गाड़ी कहीं और ही लगानी पड़ती है. बता दें कि पार्किंग में धूल- फांक कर रही सभी गाड़ियां एम्बेसडर कार है. वर्तमान में गाड़ियों की जो हालत हो गयी है वो अगर वहीं बनी रही तो इन्हें बेचना काफी मुश्किल होगा. क्यों कि यहां खड़ी- खड़ी यह जर्जर हो रही है. गाड़ियों के कई पार्ट भी खराब हो गये है. जिन्हें बनाने में भी अच्छे खासे पैसे लगेंगे. बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों की जगह अफसरों को नए मॉडल की गाड़ियां मिल चुकी है. इन गाड़ियों का आखिर कहां उपयोग किया जायेगा, यह जानकारी किसी के पास नहीं है. इसे भी पढ़ें - UPSC">https://lagatar.in/upsc-cse-prelims-exam-2022-special-center-set-up-in-dav-nandraj-for-differently-abled-exam-will-be-held-on-june-5/">UPSC

CSE Prelims Exam 2022 : दिव्यांगों के लिए डीएवी नंदराज में बनाया गया विशेष सेंटर, 5 जून को होगी परीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही