Search

 
 
 

UPSC CSE Prelims Exam 2022 : दिव्यांगों के लिए डीएवी नंदराज में बनाया गया विशेष सेंटर, 5 जून को होगी परीक्षा

 
Ranchi : UPSC CSE Prelims Exam 2022  5 जून को होनी है. जिसके लिए रांची में विशेष सेंटर बनाया गया है. रांची में दिव्यांगों के लिए डीएवी नंदराज स्कूल में सेंटर बनाया गया है. जहां कुल 50 दिव्यांग अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं इस परीक्षा के लिए राज्य में कुल 61 केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें करीब 28000 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक होगी, वहीं दूसरी पाली में 2:30 से 4:30 तक परीक्षा लिया जायेगी. पढ़ें - पुलिस">https://lagatar.in/police-headquarters-instructed-to-send-applications-for-audit-of-clerks/">पुलिस

मुख्यालय ने लिपिकों के लेखा परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भेजने का दिया निर्देश
इसे भी पढ़ें - Midas">https://lagatar.in/midas-touch-not-only-in-the-rich-elon-musk-is-also-number-one-among-the-highest-paid-ceos/">Midas

touch : अमीरी में ही नहीं, सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में भी नंबर वन हैं एलन मस्क

दिव्यांग अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा लिपिक

प्राप्त सूचना के अनुसार डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू में बनाये गये सेंटर में 50 दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल होंगे. इनमें से चार दृष्टि बाधित अभ्यार्थी शामिल होंगे. जो अपने लिपिक के साथ परीक्षा में शामिल होंगे. वही 7 दृष्टिबाधित ने कमीशन से लिपिक की मांग की है. जिन्हें कमीशन की ओर से लिपिक उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं परीक्षा में शारीरिक रूप से दिव्यांग 20 अभ्यर्थी भी शामिल होंगे. इनमें 15 अभ्यर्थी बिना लिपि के परीक्षा देंगे. जबकि 3 अभ्यर्थी अपना लिपिक लेकर आयेंगे और 2 अभ्यर्थियों ने कमीशन से लिपिक की मांग की है. यूपीएससी परीक्षा कंडक्ट कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 50% वीक्षक उपलब्ध कराये जाते है. जबकि 50% वीक्षक संबंधित सेंटर के महाविद्यालय और विद्यालय के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है. इसे भी पढ़ें - 2014">https://lagatar.in/in-2014-rjd-with-5-mlas-had-sent-its-candidate-to-the-rajya-sabha-showing-fear-where-is-the-courage-in-the-congress-with-17-mlas/">2014

में 5 विधायकों वाली RJD ने डर दिखा अपने प्रत्याशी को भेजा था राज्यसभा, 17 विधायकों वाली कांग्रेस में साहस कहां ! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही