Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धीरज तनेजा बने FJCCI के नये अध्यक्ष, राहुल मारू सचिव चुने गये

Advertisement
Advertisement
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2021-22 के नयी कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को हुआ. चुनाव समिति के अध्यक्ष ललित केडिया और अंचल किंगर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान चैंबर के  पदाधिकारियों का चयन किया गया. सभा में सर्वसम्मति से धीरज तनेजा को अध्यक्ष चयनित किया गया. राहुल मारू को महासचिव, राहुल साबू और दीनदयाल बरनवाल को उपाध्यक्ष, रोहित अग्रवाल और विकास विजयवर्गीय को सह सचिव और मनीष सर्राफ को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि चैंबर को और अधिक मजबूती प्रदान कराने में सभी व्यापारियों और उद्यमियों से अपेक्षित सहयोग जरूरी है. राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं के समधान के लिए कार्यकारिणी समिति 24 घंटे उपलब्ध है. व्यापारी निःसंकोच अपनी समस्याएं साझा करें. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के कार्यकाल में चैंबर के सभी अधूरे कार्यों को पूरे किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें- स्मार्ट">https://lagatar.in/smart-city-cyclothon-inspired-citizens-to-cycle-four-days/">स्मार्ट

सिटी का साइक्लोथॉन: चार दिन तक राजधानीवासियों को साइक्लिंग के लिए किया प्रेरित

कौन-कौन हैं कार्यकारिणी में

नयी कार्यकारिणी कमेटी मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा किशोर मंत्री, राम बांगड़, अमित शर्मा, वरुण जालान, सुमित जैन, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, डॉ अभिषेक रामधीन, मुकेश अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, अनिस बुधिया को शामिल किया गया. बता दें कि चैंबर चुनाव तीन दिवसीय रहा, जहां 26 से 28 सितंबर तक सदस्यों ने वोट किया. वहीं 28 सितंबर को परिणाम घोषित हुआ. चैंबर मे कुल 3480 सदस्य हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही