Search

 
 
 

FJCCI ELECTION : झारखंड चैंबर चुनाव में 4214 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी, 13 को वोटिंग

Ranchi News: मतदान के जरिए 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे. साथ ही 3 प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का भी चयन होगा. मतदान पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगा. इसके लिए कुल 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे. सॉफ्टवेयर में मतदाता को अनिवार्य रूप से 21 प्रत्याशी चुनने होंगे. पहचान आसान करने के लिए स्क्रीन पर प्रत्याशियों की तस्वीर भी दिखेगी.
 
चेंबर की फोटो

Ranchi News: झारखंड चैंबर (FJCCI) के नए सत्र का चुनाव 13 सितंबर को होगा. चुनाव में कुल 4214 मतदाता नई कार्यकारिणी का फैसला करेंगे. मतदान हरमू रोड के मारवाड़ी भवन में होगा. इसका समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है. इससे पहले 12 सितंबर को चैंबर भवन में वार्षिक आमसभा होगी.

 

मतदान के जरिए 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे. साथ ही 3 प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का भी चयन होगा. मतदान पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगा. इसके लिए कुल 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे. सॉफ्टवेयर में मतदाता को अनिवार्य रूप से 21 प्रत्याशी चुनने होंगे. पहचान आसान करने के लिए स्क्रीन पर प्रत्याशियों की तस्वीर भी दिखेगी.

इसे भी पढ़ें- 

 

चुनाव में सिर्फ वही सदस्य वोट दे सकेंगे जिनका शुल्क जमा है. बकाया शुल्क जमा करने के लिए केंद्र पर हेल्प डेस्क रहेगा. मतदाताओं को टोकन और काउंटर नंबर पहले ही एसएमएस से मिल जाएगा. जाम से बचने के लिए समिति ने सदस्यों से मतदान के दिन दोपहिया वाहन लाने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही