Search

 
 
 

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम

 
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक, प्रभारी कुलपति एसबी डाडीन और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे. इस मौक़े पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला. झंडोत्तोलन के बाद विवि परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह पूर्व ही इससे संबंधित कार्यक्रमों का शुभारंभ करने की सलाह दी. विवि के डीजी प्रो. पाठक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता से जुड़े मूल्यों को सहेजकर रखने की बात कही. प्रभारी कुलपति ने देश के वीरों को याद करते हुए उनके देशप्रेम और बलिदान से सीख लेने को प्रेरित किया. इस अवसर पर वीके सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, नीलिमा पाठक, पीके गोश्वामी, संदीप कुमार, सुभानी बाडा, हरिबाबू शुक्ला सहित विवि के शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें - पेरिस">https://lagatar.in/paris-olympics-vinesh-phogats-appeal-rejected-by-cas-she-will-not-get-silver-medal/">पेरिस

ओलंपिक : विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही