Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर, M&M टॉप गेनर

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार आज (मंगलवार) को तेजी के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 59400 और निफ्टी 17400 के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 96.41 अंकों की तेजी के साथ 59384.8 के लेवल पर शुरू हुआ था. जबकि निफ्टी 17.75 अंक उछलकर 17410.45 के स्तर पर खुला था. थोड़े देर के बाद सेंसेक्स 126.84 अंक चढ़कर 59415.19 के स्तर पर कारोबार करने लगा. वहीं निफ्टी 35.40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17429.9 के लेवल पर पहुंच गया. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/budget-will-be-presented-in-bihar-assembly-today-governments-focus-likely-to-be-on-employment/">बिहार

विधानसभा में आज पेश होगा बजट, सरकार का फोकस रोजगार पर रहने की संभावना)

निफ्टी में अडानी एंटरप्राइसेज के शेयर 5.5 फीसदी लुढ़के

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एसबीआई के शेयरों में सबसे अधिक 0.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.63 फीसदी का उछाल आया है. निफ्टी के टॉप लूजर्स में अडानी एंटरप्राइसेज के शेयर 5.5 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे आगे हैं. वहीं सिप्ला और अडानी पोर्ट्स भी लाल निशान में हैं. वहीं बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-syed-khalid-raza-former-commander-of-al-badr-shot-dead/">पाकिस्तान

: आतंकी संगठन अल बद्र के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा की गोली मारकर हत्या

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस और लार्सन के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में एसबीआई, रिलायंस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. बीएसई सेंसेक्स में सनफार्मा, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, आईटीसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/jk-encounter-continues-between-security-forces-and-terrorists-one-terrorist-killed/">जम्मू

 कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही