Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स में फ्लोरेंस बारला के शानदार प्रदर्शन से रांची विवि के खाते में तीन पदक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कर्नाटक के बंगलुरू शहर के श्री कंतिरवा स्टेडियम में 30 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित  द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में  फ्लोरेंस बारला ने रांची विश्वविद्यालय  का  प्रतिनिधित्व करते हुए तीन पदक जीतने में सफलता पायी है. उन्होंने  400 मीटर स्पर्धा में 54.82 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीती. वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण प्रिया मोहन ( जैन विश्वविधालय) ने झटका.वहीं फ्लोरेंस ने 200 मीटर स्पर्धा  में 24.13 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीती.इस स्पर्धा का स्वर्ण प्रिया मोहन (जैन विश्वविधालय), रजत पदक ओलंपियन दुती चांद (कलिंगा विश्वविद्यालय) ने जीती. फ्लोरेंस ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़  में रिया कुमारी,विधि रावल एवं विशाखा सिंह के साथ 47.78 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीती.  इस स्पर्धा का स्वर्ण महात्मा गांधी विश्वविश्वविद्यालय  एवं रजत पदक मंगलोर विश्वविद्यालय ने जीता. इसे भी पढ़ें-अभी">https://lagatar.in/navneet-rana-will-remain-in-jail-now-bail-not-found-decision-will-come-on-may-4/">अभी

जेल में रहेंगी नवनीत राणा, नहीं मिली बेल, 4 मई को आयेगा फैसला ज्ञातव्य हो दूसरी खेलो इंडिया  यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में 400 मीटर में  रजत एवं 200 मीटर एवं  4गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाली फ्लोरेंस बारला (भाटिया अकादमी, बोकारो) में कोच आशु भाटिया एवं विपिन द्विवेदी के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती है.  वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले में  कांस्य पदक जीतने वाली अन्य तीन प्रतिभागी रिया कुमारी,विधि रावल एवं विशाखा सिंह रांची साई सैग के प्रभारी बिनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-excise-department-constable-returning-after-raid-shot-dead/">बिहारः

रेड मारकर लौट रहे उत्पाद विभाग के सिपाही की गोली मारकर हत्या इस उपलब्धि पर  भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ  प्रो. कामिनी कुमार,प्राचार्य  जे. पी. सिंह,साई रांची के प्रभारी बिनोद सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विसेश्वर महापात्रा, पी एन दास, संजीव शर्मा, जगन टोपनो, हरप्रीत सिंह, साक्षी बंद्राल,झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ. प्रभात शंकर, फ्लोरेश बारला के स्पॉन्सर चंदन कुमार साहू, रांची विश्वविद्यालय  टीम मैनेजर अनिल वीरेंद्र कुल्लू, विजय कुमार वर्मा, रांची ,आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, अशोक भट्टाचार्य, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, गौतम पाल, शैलेश शर्मा, शशांक भूषण सिंह,प्रभात रंजन तिवारी,राज्य  तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही