Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभी जेल में रहेंगी नवनीत राणा, नहीं मिली बेल, 4 मई को आयेगा फैसला

Advertisement
Advertisement
Mumbai : हनुमान चालीसा विवाद के मामले में बीते एक सप्ताह से जेल में बंद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत याचिका पर सोमवार शाम 5 बजे अदालत अपना फैसला सुनाने वाली थी. हालांकि अब इस मामले में अदालत 4 मई को अपना फैसला सुनाएगी.

समय के अभाव के चलते अदालत फैसला नहीं सुना सकी

राणा समर्थकों को यह उम्मीद थी कि आज उनके नेता जेल से बाहर आ जायेंगे. लिहाजा राणा दंपती के घर पर समर्थक भी जुटने शुरू हो गए थे. अन्य मामलों की सुनवाई और समय के अभाव के चलते राणा दंपती की जमानत पर अदालत फैसला नहीं सुना सकी. अब बुधवार को फैसला आने की उम्मीद है. राणा दंपती की जमानत मामले में बचाव पक्ष और सरकारी वकील के तरफ से बहस का सिलसिला पूरा हो चुका है. अदालत के फैसले पर फिलहाल सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि क्या राणा दंपती को बेल मिलेगी या उन्हें कुछ और दिन सलाखों के पीछे गुजारने होंगे. इसे भी पढ़ें –ED">https://lagatar.in/jharkhand-news-ed-summons-liquor-baron-yogendra-tiwari-and-his-brother/">ED

ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके भाई को भेजा समन

राणा के वकील का जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र

इसी बीच नवनीत राणा के वकील ने भायखला जेल के सुपरिटेंडेंट को एक पत्र भी लिखा है. पत्र में यह बताया गया है कि नवनीत राणा को स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है और जेल में लगातार फर्श पर बैठने और लेटने की वजह से उन्हें और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है. इसके मद्देनजर राणा को 27 अप्रैल के दिन मुंबई के जेजे अस्पताल भी ले जाया गया था. जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने खासतौर पर यह लिख कर दिया था कि उनका सिटी स्कैन करना काफी जरूरी है. ताकि यह पता चल सके कि स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या कितनी गंभीर है.

निवेदन को स्वीकार नहीं किया गया

हालांकि डॉक्टरों की इस सलाह पर भी संबंधित अथॉरिटी ने कोई एक्शन नहीं लिया. ऐसी सूरत में यह तय कर पाना काफी मुश्किल है कि मरीज को कौन सी दवा देनी चाहिए या कौन से नहीं. पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उन्होंने संबंधित अथॉरिटी से इस बाबत निवेदन भी किया लेकिन उनके निवेदन को स्वीकार नहीं किया गया. राणा के वकील का कहना है कि अगर उनके क्लाइंट की समस्या और भी बढ़ती है या उन्हें कुछ और तकलीफ होती है तो इसका जिम्मेदार जेल प्रशासन होगा. इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/jharkhand-news-in-the-rajya-sabha-elections-the-five-mlas-of-jharkhand-democratic-front-will-be-on-the-path-of-ekla-chalo/">राज्यसभा

चुनाव में एकला चलो की राह पर होंगे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के पांचों विधायक !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही