Search

 
 
 

कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, हजारीबाग यूथ विंग ने की अलाव की व्यवस्था

 
Hazaribagh : हजारीबाग का पारा छह डिग्री पहुंच गया है. सुबह से रात तक कोहरे की चादर में इलाका घिरा हुआ है. धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने देर शाम शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव की व्यवस्था कराई. इसके माध्यम से राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और फुटपाथ पर गुजर-बसर करनेवालों को काफी राहत मिली. मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, विशाल खंडेलवाल, संजय कुमार, रितेश खंडेलवाल, अतिशय जैन, सूरज कुमार, अजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. [caption id="attachment_516707" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kohra_567.jpg"

alt="कोहरे की चादर में ल‍िपटा हजारीबाग" width="1152" height="864" /> कोहरे की चादर में ल‍िपटा हजारीबाग[/caption]

अभिभावकों ने की स्‍कूल बंद करने की मांग

बढ़ते ठंड को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूल बंद कराने की मांग की है. शहर के सभी स्कूल सुबह आठ बजे से खुल रहे हैं. ओकनी के अभिभावक राजेश कुमार कहते हैं कि उनका बच्चा वैन से स्कूल जाता है. इसके लिए सुबह सात बजे ही तैयार होना पड़ता है. आठ बजे से स्कूल है. शीतलहरी में स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही