Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग के निर्देशों का करें पालन : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
लोकसभा चुनाव को लेकर उड़नदस्ता व स्थैतिक निगरानी दलों को प्रशिक्षण दिया गया Ramgarh:  आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के सफल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित सभागार में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता दलों एवं स्थैतिक निगरानी दलों के सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों आदि को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उड़नदस्ता दलों एवं स्थैतिक निगरानी दलों में प्रतिनियुक्त सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को गंभीरता को समझाया. साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार किए गए प्रशिक्षण सामग्रियों के संबंध में सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/13-sub-election-officials-transferred-in-jharkhand/">झारखंड

में 13 उप-निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला

अधिकारियों को उनके कार्यों से कराया गया अवगत

इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति के दौरान अधिकारियों द्वारा लिए जाने वाले निर्णय एवं इस दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भी अक्षरश: अनुपालन करते हुए कार्य करने को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान स्थैतिक निगरानी दलों के पदाधिकारियों को चेक पोस्ट की निगरानी, निर्वाचन क्षेत्र में भारी मात्रा में ले जाने वाले नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि पर निगरानी रखने, जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने, दैनिक प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित कोषांग व प्रेक्षकों को भेजने आदि की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें-20">https://lagatar.in/police-took-out-the-body-buried-20-days-ago-from-the-grave-family-members-identified-it-and-three-news-from-gumla/">20

दिन पूर्व दफनाये गये शव को पुलिस ने कब्र से निकाला, परिजनों ने की पहचान समेत गुमला की तीन खबरें

आकस्मिक स्थिति से निपटने की भी जानकारी दी गई

वहीं, उड़नदस्ता दलों के अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता सह विधि व्यवस्था कोषांग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, विधानसभा क्षेत्र में भारी मात्रा में ले जाए जाने वाले अवैध नगदी, शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि जो मतदाताओं को लुभाने/प्रभावित करने हेतु प्रयोग किया जा सकता हो पर निगरानी रखने, किसी प्रकार की कोई भी सूचना प्राप्त होने पर अविलंब उस स्थान पर पहुंचकर अवैध वस्तुओं को जब्त करने, जांच के दौरान कराई जाने वाली वीडियोग्राफी एवं दैनिक प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित कोषांगों व प्रेक्षकों आदि को भेजने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई एवं सभी की दुविधाओं को दूर किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही