Search

 
 
 

फुटबॉल : चेल्सी को हराकर आर्सेनल ने काराबाओ कप के फाइनल में बनाई जगह

आर्सेनल ने काराबाओ कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. लंदन के एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने चेल्सी को 4-2 से हरा दिया.
 

London : आर्सेनल ने काराबाओ कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. लंदन के एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने चेल्सी को 4-2 से हरा दिया. इस जीत में काई हैवर्टज की अहम भूमिका रही. काई ने आखिरी पलों में निर्णायक गोल करके टीम को जीत दिलाई. और मैच के हीरो बन गए.

 

पहले चरण में आर्सेनल ने विक्टर ग्योकेरेस, बेन व्हाइट और मार्टिन जुबीमेंदी के गोल की बदौलत 3-2 की बढ़त बना ली थी. इसी बढ़त के साथ गनर्स ने दूसरे चरण की शुरुआत की और एमिरेट्स स्टेडियम में आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी. 

 

उन्होंने शुरुआती मिनटों में खेल पर पकड़ बनाए रखी और गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा. चेल्सी ने मजबूत रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए पांच खिलाड़ियों की बैकलाइन बनाई, जिससे मैच के पहले एक घंटे तक दोनों टीमों को ज्यादा साफ मौके नहीं मिले. 

 

जैसे-जैसे मैच अपने अंतिम मिनटों की ओर बढ़ा, चेल्सी गोल की तलाश में आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान आर्सेनल को जवाबी हमला करने का मौका मिला।

 

हाल ही में चोट से उबरकर लौटे काई हैवर्ट्ज ने बड़ी होशियारी से गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज को चकमा दिया और गोल दाग दिया. इस गोल के साथ ही आर्सेनल की फाइनल की टिकट पक्की हो गई.

 

अब आर्सेनल प्रीमियर लीग में वापसी करेगा और एन5 में सुदंरलैंड से भिड़ेगा. इसके बाद टीम 12 फरवरी को ब्रेंटफोर्ड से मुकाबला करने के लिए रवाना होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही