Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम चुनाव में सियासी पारा चढ़ा,  पूर्व विधायक संजीव सिंह  ने दाखिल किया नामांकन

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. बुधवार को महापौर पद के लिए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.
 

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. बुधवार को महापौर पद के लिए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. 


नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर में समर्थकों की भीड़ और चुनावी उत्साह साफ नजर आया. नामांकन से एक दिन पहले मंगलवार की देर शाम संजीव सिंह ने अपने आवास सिंह मेंशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की थी. 

 

अंतिम निर्णय जनता करेगी: संजीव सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्थानीय विकास और जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाता है. ऐसे में हर योग्य उम्मीदवार को अपनी दावेदारी पेश करने का अधिकार है. भाजपा द्वारा संजीव अग्रवाल को समर्थन दिए जाने के सवाल पर संजीव सिंह ने कहा कि अंतिम निर्णय जनता करेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि मतदाता शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए मतदान करेंगे.

Uploaded Image

नामांकन में साथ दिखे विधायक राज सिन्हा

इधर भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल भी अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ समाहरणालय पहुंचे. उनके साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. महापौर पद प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने शहर के समग्र विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता की राय और सहयोग से धनबाद को एक नया स्वरूप दिया जाएगा.

 

केंद्रीय नेतृत्व ने जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है, जिससे वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. साथ ही कहा कि, धनबाद की जनता के आशीर्वाद से शहर को स्वच्छ,  सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.

Uploaded Image

कई दिग्गजों से मुकाबला कड़ा

पूर्व भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने भी नामांकन दाखिल कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. वहीं पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के चुनावी मैदान में सक्रिय होने से महापौर पद के लिए त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती दिख रही है. लगातार बढ़ती दावेदारों की संख्या ने चुनाव को रोमांचक बना दिया है.

 

जानकारों का मानना है कि संजीव सिंह जैसे मजबूत जनाधार वाले नेता के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरणों पर असर पड़ेगा. आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तेज होने के साथ धनबाद नगर निगम चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी. फिलहाल शहर में मेयर पद को लेकर जबरदस्त सियासी हलचल बनी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही