Search

 
 
 

मीडिया कप उद्घाटन में बोले राज्यपाल- प्रेस समाज का सजग प्रहरी, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का उद्घाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है.
 

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का उद्घाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है. इसे लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा जाता है. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का सशक्त आधार है.


राज्यपाल ने कहा कि मीडिया से जुड़े साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं. मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.


उन्होंने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और टीमवर्क का महत्व सिखाता है. दो दिन पूर्व राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद के दौरान भी झारखंड में खेल प्रतिभाओं की असीम संभावनाओं पर चर्चा हुई थी. यदि कम आयु से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले तो राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां छू सकता है.


राज्यपाल ने खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब मीडिया खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रमुखता देता है, तो वह हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनती है. उन्होंने पत्रकारों से अपने पुराने संबंधों का भी स्मरण किया. उन्होंने टूर्नामेंट की सफलता की कामना करते हुए हाल ही में समपन्न रांची प्रेस क्लब चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही